सहारनपुर

ऑपरेशन सवेरा 2.0 के तहत 21 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार जिसकी अनुमानित कीमत 4,20,000

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में परिक्षेत्र के तीनों जनपदों में “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में “ऑपरेशन सवेरा 2.0” के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में थाना गंगोह पुलिस ने 11 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर लखनौती रोड से बिजली घर के बराबर जाने वाले रास्ते से नाजिम पुत्र शफीक निवासी मोहल्ला गुजरान, कस्बा व थाना गंगोह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना गंगोह में मु0अ0सं0 90/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।नाजिम के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं आयुध अधिनियम के मामले शामिल हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आजाद सिंह, हेड कांस्टेबल अमित पंवार, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार एवं कांस्टेबल सविन शामिल रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!