सहारनपुर

चौधरी अजित सिंह की 87वीं जयंती पर पुष्पांजलि, विचार गोष्ठी आयोजित

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक एवं किसानों के महान नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की 87वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी अजित सिंह किसानों के महान चिंतक थे और सादगी उनकी असली पहचान थी। उनके विचार, उनकी सोच और उनकी राजनीतिक विरासत बेमिसाल रही है। यह विरासत केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की मिट्टी, किसानों-मजदूरों की उम्मीदों और अपने हक के लिए उठने वाली हर आवाज में बसती है।

उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने सदैव किसानों की बेबाक आवाज बनकर उनकी लड़ाई लड़ी और सत्ता को सेवा का माध्यम माना। किसान, मजदूर और आमजन के सम्मान को उन्होंने सर्वोपरि रखा। आज उनकी जयंती पर हम सभी का दायित्व है कि उनके सिद्धांतों, संघर्ष और सेवा भाव की विरासत को मजबूती से आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह को कोटि-कोटि नमन किया।

कार्यक्रम में जाट महासभा के अध्यक्ष मुकेश चौधरी, खेल प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष चौ. अरविंद मलिक, जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, आरिफ मलिक, उसेनदर, कमल सोनकर, राजदीप ढाका, पप्पू चौधरी, निकेत मलिक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!