सहारनपुर

महाशिवरात्रि को लेकर बनखण्डी महादेव मंदिर का निरीक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा बुधवार को बनखण्डी महादेव मंदिर, सरसावा का निरीक्षण किया गया। पर्व के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा कानून-व्यवस्था हर हाल में सुदृढ़ रखी जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग तथा प्रवेश और निकास मार्गों को सुव्यवस्थित किया जाए। यातायात को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार डायवर्जन योजना लागू की जाए और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए।
इसके अतिरिक्त संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, महिला सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!