कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध चरस सहित किया गिरफ्तार


शहरी चौपाल ब्यूरो
बेहट , सहारनपुर। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने गस्त मे चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 150 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस गंगरू नदी के पुल के आगे जंगल में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी बीच एक व्यक्ति आता दिखाई दिया उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम फैजान उर्फ रूल्हा निवासी मोहल्ला सड़क पर कस्बा व थाना बेहट बताया कि यह कार्रवाई अभियान ऑपरेशन सवेरा के तहत किया गया है उन्होंने बताया कि उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध धारा 8 / 20 के तहत एनडीपीएस का मुकदमा जज किया गया है अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है उन्होंने बताया कि उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत पहले से ही करवाई जारी है चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक महेश चंद उपनिरीक्षक धीरज सिंह कांस्टेबल ब्रजवीर राणा मौजूद रहे











