सहारनपुर

नकुड़ में मंगल कलश यात्रा के साथ श्री महाशिवपुराण कथा का शुभारंभ

महाशिवरात्रि महोत्सव पर शिवमय हुआ नगर, सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नकुड़ (सहारनपुर)। नगर के श्री शिवालय महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर सात दिवसीय श्री महाशिवपुराण कथा का शुभारंभ बुधवार को भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

11 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन कस्बे में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर सुसज्जित कलश रखकर भाग लिया। श्रद्धालुओं के उत्साह, मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से समूचा नगर शिवमय हो उठा। धार्मिक गीतों की मधुर ध्वनि ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिवालय महादेव मंदिर समिति द्वारा आयोजित ज्ञानामृत श्री महाशिवपुराण कथा में कथावाचक आचार्य कुलदीप दीक्षित एवं आचार्य राहुल कृष्णन ने श्रद्धालुओं को शिवपुराण की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि शिव पुराण में वर्णित 16 प्रमुख श्लोकों का प्रतिदिन उच्चारण करने से भक्त के मन में प्रभु शिव के प्रति अटूट भक्ति भाव उत्पन्न होता है।

मंदिर समिति के प्रधान अमरीश गुप्ता ने बताया कि पौराणिक परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मंदिर में छह दिवसीय शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, संजय सिंघल, गौरव सिंघल, अक्षय गोयल, जितेंद्र गोयल, जितेंद्र सिंघल, अभिनव सिंघल, सचिन गुप्ता, विनोद वर्मा, विनीत शर्मा, रमेश चंद गोयल, विपिन शर्मा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!