सहारनपुर

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देखी गौ संरक्षण पर आधारित ‘गोदान’ फिल्म

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अम्बाला रोड स्थित एक मल्टीप्लेक्स में गौ संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ देखी। फिल्म प्रदर्शन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

फिल्म देखने के बाद नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि ‘गोदान’ फिल्म में गौ संरक्षण, गोशालाओं के विस्तार तथा उनसे जुड़े वैज्ञानिक और प्रामाणिक तथ्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म न केवल दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है, बल्कि यह भी बताती है कि किस प्रकार गौमाता मनुष्य जीवन, स्वास्थ्य और प्रकृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पुरातन काल से गौमाता को जो उच्च दर्जा दिया गया है, वह उसके वैज्ञानिक महत्व को देखते हुए ही है। आज गाय के दूध, गोबर और गौमूत्र का उपयोग अनेक प्रकार की औषधियां बनाने में किया जा रहा है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि ‘गोदान’ भारतीय संस्कृति और संस्कारों का सशक्त प्रतीक है। यह फिल्म पूरे परिवार के साथ देखने योग्य है, जिससे नई पीढ़ी अपनी परंपराओं का महत्व समझ सके और उन पर गर्व कर सके। उन्होंने कहा कि अब वैज्ञानिक रूप से भी यह सिद्ध हो चुका है कि हमारे शास्त्रों में गौमाता की जो महत्ता बताई गई है, वह पूरी तरह तर्कसंगत और वैज्ञानिक है।

इस अवसर पर आरएसएस के विभाग प्रचारक आशुतोष, महानगर प्रचारक कविंद्र, अरविंद त्यागी, देवेंद्र बंसल, आदित्य त्यागी, भाजपा महामंत्री योग चुघ, विपिन कुमार, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, अनुपम गुप्ता, संदीप रावत, मनोज ठाकुर, सुनील गुप्ता, भानु अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!