06 माह के लिए 16 अपराधी जिलाबदर
एडीएम प्रशासन/न्यायिक सहारनपुर की बड़ी कार्रवाई, यूपी गुंडा एक्ट में दोषी पाए गए अभियुक्त


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहारनपुर द्वारा धारा 03 उत्तर प्रदेश गुंडा एक्ट के अंतर्गत दोषी पाए गए 16 अभियुक्तों को जनपद की सीमाओं से 06 माह की अवधि के लिए जिला बदर किए जाने का आदेश पारित किया गया है। यह कार्रवाई जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से की गई है। आदेश के अनुसार सभी अभियुक्तों को आगामी छह माह तक सहारनपुर जनपद की सीमा में प्रवेश निषिद्ध रहेगा।
जिलाबदर किए गए अभियुक्तों में राजा उर्फ राजकुमार पुत्र विक्रम निवासी गढ़ी मलूक गली नंबर 1 थाना कोतवाली नगर सहारनपुर, नावेद पुत्र रफीक निवासी पीर वाली गली नंबर 16 थाना मंडी सहारनपुर, अब्दुल वहाब पुत्र सत्तार निवासी नदीम कॉलोनी थाना कुतुबशेर वर्तमान गली नंबर 5 मंसूर कॉलोनी इंदिरा चौक थाना मंडी सहारनपुर, तैय्यब पुत्र सलाम निवासी अमजद नगर मुफ्ती मुजफ्फर हुसैन कॉलोनी थाना मंडी सहारनपुर, रहमान पुत्र अब्दुल रहीम निवासी हलवाई वाली मस्जिद के पीछे चांद कॉलोनी थाना मंडी सहारनपुर, आजम पुत्र अनवर निवासी 8/5 पीर वाली गली थाना मंडी सहारनपुर, विकास उर्फ बादल पुत्र हरिश्चंद निवासी मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी थाना कुतुबशेर सहारनपुर, फैजान पुत्र इलियाज निवासी मोहल्ला अबुलहक थाना देवबंद सहारनपुर, आशीष पुत्र विश्वास निवासी ग्राम सिरसका थाना नकुड़ सहारनपुर, गय्यूर पुत्र कय्यूम निवासी ग्राम सिरसका थाना नकुड़ सहारनपुर, सलमान पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला शेखजादगान कस्बा व थाना नानौता सहारनपुर, अक्षय पुत्र कालाराम निवासी ग्राम सिरसका थाना नकुड़ सहारनपुर, नदीम पुत्र सलीम उर्फ धारा निवासी ग्राम बुंदूगढ़ थाना नानौता सहारनपुर, नावेद उर्फ सादा कल्लू पुत्र कौशर निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड़ सहारनपुर, परीक्षित पुत्र अरविंद निवासी ग्राम रणदेवी थाना नकुड़ सहारनपुर तथा जुबैर पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम नासीरपुरा थाना सरसावा सहारनपुर शामिल हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिलाबदर अवधि के दौरान आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।











