सहारनपुर

अवैध खनन पर सरसावा पुलिस की सख्त कार्रवाई रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, संयुक्त चेकिंग में पकड़ा गया अवैध परिवहन

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। जनपद में अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सहारनपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में उप जिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट सदर सहारनपुर तथा थानाध्यक्ष प्रवेश शर्मा के नेतृत्व में दिनांक 07 फरवरी 2026 की रात्रि चौकी शाहजहांपुर क्षेत्र में थाना सरसावा पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली को रोका गया, जो अवैध रूप से बिना किसी वैध प्रपत्र के रेत का परिवहन कर रहा था। जांच में दस्तावेज न मिलने पर उक्त वाहन को नियमानुसार सीज कर दिया गया।
सीज किया गया वाहन महेन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर-ट्रॉली है, जिसका पंजीकरण संख्या UP 11 CA 0112 है। कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम नकुड़ तथा थाना सरसावा की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद सहारनपुर में अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं नियमविरुद्ध परिवहन के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!