सहारनपुर

नकुड़ में संत रविदास जयंती शोभायात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न, भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी ने पुलिस प्रशासन का जताया आभार

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नकुड़ (सहारनपुर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने पर भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए थाना प्रभारी का आभार जताया है।

आज़ाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष सौरव कटारिया ने कहा कि इस वर्ष शोभायात्रा के दौरान थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सोनकर द्वारा पूरे थाना क्षेत्र में जिस प्रकार की बेहतर पुलिस व्यवस्था की गई, वह वास्तव में काबिले-तारीफ है। उनकी सूझबूझ और सतर्कता के चलते आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और समाज में एक सकारात्मक संदेश गया।

वहीं पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार एडवोकेट ने बताया कि पुलिस प्रशासन के सहयोग के साथ-साथ समाज के लोगों ने भी पूर्ण सहयोग किया, जिससे शांति व्यवस्था बनी रही। उन्होंने थाना प्रभारी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार, जॉनी, पंकज, शाहिद कुरैशी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!