नगर एवं क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती
अफज़ाल चैयरमेन नें किया गुरु रविदास जयंती शौभा यात्रा का उद्घाटन


शहरी चौपाल ब्यूरो
ननौता । शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती नगर एवं क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाई गईं है। इसी कड़ी में आज नगर के गंगोह रोड स्थित गुरु रविदास मंदिर में रविदास कमेटी द्वारा शोभायात्रा निकाली गई जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पति एवं वरिष्ठ आसपा नेता अफज़ाल खान नें फीता काटकर किया। इस मौक़े पर अफज़ाल खान नें कहा कि एकता ओर समानता कि जिस ज्योति को सम्मुख महाराज नें जलाया था इस ज्योत को जलाने का काम भगवान रविदास जी महाराज नें किया ओर ज्योत को आगे चलकर डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी नें भारत के संविधान कि रचना करते हुए ऐसा संविधान बनाया जिस के तहत सबको बराबरी का दर्जा प्राप्त हुआ। डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के रास्ते पर चलते हुए साहब काशीराम नें एकता ओर अखंडता कि बात कि ओर सबको बराबरी का दर्जा मिले इसके लिए काशीराम जी हमेशा प्रयासरत रहे। अफज़ाल चैयरमेन नें कहा कि साहब काशीराम के बाद बसपा अध्यक्ष बहन मायावती नें तो वर्तमान में आज़ाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्य्क्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पुरे भारत में दलित पिछड़े ओर अल्पसंख्यको कि लड़ाई लड़ने का काम काम कर रहे हें। इस मौक़े पर पूर्व ज़िला अध्यक्ष बसपा जगपाल सिंह, सभासद विश्वास कुमार, पूर्व सभासद राजपाल सिंह,आसपा नेता रामपाल सिंह, नरेंद्र ओलरी, मास्टर शौक रज़ा आब्दी, पत्रकार दिलशाद राणा, सहित सैकड़ो लौग मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद नगर में मनमोहक झंकियों के साथ शौभा यात्रा निकाली गई। इसी कडी में क्षेत्र के ग्राम बूंदुगढ़, आभा सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी गुरु रविदास जयंती कि धूम रही

















