सहारनपुर

राष्ट्रीय गणित दिवस 22 दिसम्बर के उपलक्ष्य में आज जनमंच में आयोजित हुआ भव्य ज्ञानवर्धक कार्यक्रम

बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को दिया गया लैपटॉप ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चें प्रोत्साहित होते हैं तथा बेहतर टैक्निक को जानने में मदद मिलती: जिलाधिकारी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया। गौरतलब है कि 22 दिसम्बर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष में आज विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम का जिलाधिकारी मनीष बंसल, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार पाठक, जे.वी.जैन कॉलेज के गणित विभाग के प्रोफेसर डॉ. मनु गुप्ता, कार्यक्रम समन्वयक अम्ब्रीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के मध्य गणित और इसके अनुप्रयोगों पर आधारित व्यवहारिक क्विक टैक्निक की भी जानकारी दी गयी। इसके तहत लघु फिल्म भी दिखाई गयी जिसके माध्यम से गणित के प्रति बच्चों की रूचि बढ़े। राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर मनोबल बढाया गया। जिला प्रशासन के सहयोग से चल रही कोड योगी फाउण्डेशन के अन्तर्गत बच्चे कोडिंग सीख रहे है। कोडिंग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 10 बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गये। क्विज प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गणितीय प्रश्नोत्तरी, वृतचित्र शकुन्तला देवी की प्रस्तुति, गणित के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने हेतु ऑनलाइन अभियान आदि का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चें प्रोत्साहित होते हैं तथा बेहतर टैक्निक को जानने में मदद मिलती है। उन्होने अन्य विद्यार्थियों को इन होनहार विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एशिया बुक आफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने वाले सहारनपुर के होनहार ग्रैण्डमास्टर प्रवण गोयल एवं गै्रण्डमास्टर अरन्या छावड़ा द्वारा हैंड्स ऑन एक्टिविटीज करायी गयी साथ ही जे.वी.जैन कॉलेज के प्रोफेसर डॉ मनु गुप्ता द्वारा गणित विषय को रोचक बनाने तथा सर्व सुलभ गणितीय तकनीक का प्रदर्शन किया गया। अमित छावड़ा एवं सहायक अध्यापक सचिन त्यागी द्वारा विद्यार्थियों के मध्य गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। गणित प्रश्नोत्तरी में तनु पंवार, सूरज प्रसाद, रूद्र प्रताप सिंह, हरिओम एवं प्रणव गोयल को विजेता घोषित किया गया तथा पुरस्कृत किया गया। कोड़ योगी में हिमांशु एस.ए.एम. इंटर कॉलेज, अर्जुन पब्लिक इंटर कॉलेज, पायल गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, मोहम्मद उजेद एस.डी. इंटर कॉलेज, इल्मा गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, रिशु खालिद आर्य कन्या इंटर कॉलेज गंगोह, अंशुल सरस्वती इंटर कॉलेज, प्रियांशी रोर एच.आर. इंटर कॉलेज, लविश एस.ए.एम. इंटर कॉलेज को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के समस्त प्रकार के विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!