सहारनपुर

निर्माणाधीन सड़क की बदहाली को लेकर युवा कांग्रेस ने नगर निगम पर प्रदर्शन, नगरायुक्त को सौंपा ज्ञापन

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपकर वार्ड 48 में निर्माणाधीन सड़क को पूरा कराने एवं क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग की। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा नगरायुक्त शिपू गिरि को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में अवगत कराया कि झंडा चैक से डॉ. विनय जोशी के क्लीनिक के सामने तक सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर बने नालों में पानी जमा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। नालों की न तो सफाई की गई है और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था है। क्षेत्र की अन्य समस्याओं से अवगत कराए जाने पर अपर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। वहीं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वरुण शर्मा ने अन्य क्षेत्रों में खराब सफाई व्यवस्था और सड़कों में गड्ढों की समस्या उठाई, जिस पर अपर आयुक्त ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव रवि ठाकुर, वेदव्यास शर्मा, राजन बिरला, प्रकाश, जोगेंद्र, अभिषेक सिंह, दीपक, दिवेश, अभिषेक सैनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!