सहारनपुर

सन्त शिरोमणि गुरु रविदास के 649वें प्रकटोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सरसावा। ग्राम सौराना में सन्त शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर भव्य और श्रद्धापूर्ण शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा एवं बुजुर्ग शोभायात्रा में शामिल हुए और गुरु रविदास जी के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ रविदास मंदिर से किया गया, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः रविदास मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के स्वागत में जगह-जगह पुष्पवर्षा की, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। जयघोषों, भजनों और कीर्तन के बीच शोभायात्रा आगे बढ़ती रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन, विचारों और समाज सुधारक संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने समता, भाईचारे और सामाजिक समानता का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है और समाज को नई दिशा देने वाला है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विकास कुमार, कुलदीप कुमार, सुमित टपराना, अमित जोबरा, यशपाल चैधरी, सतेन्द्र चैधरी, इंद्रपाल, अरुण जोबरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह का समापन प्रसाद वितरण एवं गुरु रविदास जी के संदेशों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ। आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे गांव में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!