सहारनपुर

संत रविदास ने हमेशा भेदभाव व अन्याय के खिलाफ उठाई आवाज़: अफज़ाल खान

शहरी चौपाल ब्यूरो फैय्याज अली आब्दी 

नानौता (सहारनपुर)।संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन पति एवं वरिष्ठ आसपा नेता अफज़ाल खान ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर फीता काटकर कार्यक्रमों का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अफज़ाल खान ने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन समाज को प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने हमेशा जाति और धर्म के आधार पर होने वाले भेदभाव व अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाई और समाज को समानता, प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने संत रविदास जी के प्रसिद्ध दोहे “मन चंगा तो कटौती में गंगा” तथा “जाति जाति में जाति है, जो केहि न पति है” का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि मन शुद्ध है तो हर स्थान पवित्र है और जाति प्रथा मात्र एक भ्रम है, जिसका कोई वास्तविक अर्थ नहीं है।

अफज़ाल खान ने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी और निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहे। उन्होंने जयंती मना रहे सभी भक्तों से आह्वान किया कि महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर उनके जीवन से प्रेरणा लें और समाज में सद्भाव बनाए रखें।

वरिष्ठ आसपा नेता अफज़ाल खान ने नानौता देहात के गांव मित्तरगढ़, शेखपुरा, आभा, छिछोरौली, ओलरा, सिरसली, टिकरौल सहित दर्जनों गांवों में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर संत रविदास जयंती कार्यक्रमों का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बरसा गांव से ग्राम प्रधान प्रत्याशी राशिद खान, पूर्व उप प्रमुख शमशेर खान, एडवोकेट विनेश कुमार, सुनहरा, कृष्ण कुमार, राजपाल सिंह, विजय कुमार, अनुज सैनी, इमरान खान, पप्पू डीलर, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!