सहारनपुर

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती के उपलक्ष में नगर में भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। शोभायात्राओं का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। आज पठानपुरा, बस्ती जाटव नगर, मकबरा शिवपुरी इंदिरा कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी खलासी लाइन एवं मानक मऊ से अलग-अलग भव्य शोभायात्राएं आरंभ हुईं। शोभायात्राओं में संत गुरु रविदास महाराज के जीवन एवं उपदेशों पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर के प्रमुख बैंडों द्वारा बजाई जा रही धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सभी शोभायात्राएं चैक घंटाघर, भगत सिंह मार्ग, श्रीराम चैक, प्रताप मार्केट पुल, जोगियान, चकराता रोड होते हुए चुंगी से गढ़ी मलूक नंबर-1 पर एकत्रित हुईं। पठानपुरा से आरंभ हुई शोभायात्रा का उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुम्बर, क्षेत्रीय पार्षद राजीव कुमार अनु एवं जयप्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बिजेंद्र द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा संदीप कुमार ने केक काटकर जयंती का उत्सव मनाया। शोभायात्रा में प्रदर्शित झांकियों के रथ के सारथी राहुल, सुनील कुमार, मुकेश, विजय एवं रामकुमार रहे। शोभायात्रा का संचालन शुभम कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रविंद्र पिंटू, उपाध्यक्ष दीपक जाटव, महामंत्री अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष वीर सिंह, बीनू कुमार, संगठन मंत्री प्रमोद कुमार, प्रचार मंत्री मोहनलाल, एडिटर राहुल कुमार, प्रबंधक ओमकार कपल सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। गढ़ी मलूक नंबर-1 से संयुक्त रूप से प्रारंभ हुई शोभायात्राएं विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः गढ़ी मलूक नंबर-1 पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!