सहारनपुर

सतगुरु रविदास कथा में शादी कराकर की उज्ज्वल भविष्य की कामना

शिक्षा व संस्कारों का आचरण कर समाजहित में करे योगदान: एसडी गौतम

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। दिल्ली रोड़ स्थित गांव बुड्ढाखेड़ा संतलाल में चल रही संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की सात दिवसीय अमृत कथा के छठें दिन एक लड़की की शादी कराकर नवविवाहित जोड़े के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संत शिरोमणि गुरु रविदास ज्ञान प्रकाश प्रचार मंच द्वारा आयोजित कथा में कथावाचक प्रवीण दास जी महाराज ने बताया कि जयंती के पावन माह में गुरुनाम का स्मरण करने से दुःख की अनुभूति होती है और गुरुनाम से जुड़कर सत्कार्य करने से भाग्य चमकता है। उन्होंने सभी से नशा त्यागने और बुराइयों से बचकर गुरुमार्ग पर चलने की बात कही। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पत्रकार एसडी गौतम ने सभी से 649वी जयंती पर्व को नशे से दूर होकर अपने घरों को रोशन कर धूमधाम से मनाने की बात कहते हुए शिक्षा व संस्कारों का आचरण करने की बात कहते हुए समाजहित में अपना समय और सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम में महात्मा सतीश दास जी खरखड़ी ने भी संगत को निहाल करते हुए सभी को संतों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। कथा के छठें दिन मोनिका पुत्री प्रीतम निवासी लंढौरा जिला सहारनपुर व जोगेंद्र कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मानकपुर जिला शामली को शादी के परिणय सूत्र में बांधकर शगुन देकर ससम्मान विदाई दी गई। इस दौरान सतेन्द्र नौटियाल, साहिल, अंकुर, मेनपाल सिंह, आशुतोष, अनिल कुमार, बृजेश कुमार, धनपाल, अवनीश, सहीराम, किरणपाल, महेंद्र सिंह, ईसम सिंह, प्रदीप चोपड़ा, अरविंद, मंजीत, अमित, सोनू व पहलसिंह समेत सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!