सहारनपुर

डेंगू-मलेरिया रोकथाम को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। राज्य मुख्यालय लखनऊ एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार के निर्देशानुसार नेशनल वैक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया की रोकथाम हेतु आशा, एएनएम, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एवं लैब टेक्नीशियन का प्रशिक्षण टीबी सेनेटोरियम हॉल में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 27 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक चलेगा। इसी क्रम में शुक्रवार को ब्लॉक नकुड़ की 93 आशाओं सहित कुल 100 प्रतिभागियों को संवेदीकरण प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जनपद सहारनपुर को इस वर्ष मलेरिया मुक्त घोषित किए जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय टीमों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को चिकित्सकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती शिवांका गौड ने मलेरिया व डेंगू से बचाव की जानकारी देते हुए घरों में पानी जमा न होने देने, कूलर व अन्य बर्तनों की नियमित सफाई तथा बुखार के लक्षण मिलने पर तुरंत जांच कराने की अपील की। प्रशिक्षण में मलेरिया व डेंगू के लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल देव सहित विभागीय अधिकारियों ने सहभागिता की।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!