सहारनपुर

बार काउंसिल ऑफ यूपी के चुनाव में उत्साह से अधिवक्ताओं ने किया मतदान

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में 25 सदस्यों के निर्वाचन को आज मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए कडे़ सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। दीवानी न्यायालय परिसर में पूरी तरह उत्साह का माहौल बना हुआ था। मतदान 31 जनवरी तक चलेगा। बार काउंसिल ऑफ यूपी के 25 सदस्यों के निर्वाचन को आज दीवानी न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव अभय कृष्ण तिवारी एवं पप्पू कुमार की देखरेख में मतदान आरंभ हुआ। जनपद में लगभग 3000 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें आज पहले दिन लगभग 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए नौ टेबल लगाई गई है, ताकि अधिक से अधिक और जल्द मतदान पूर्ण हो सके। पूरे प्रदेश में लगभग 323 उम्मीदवार सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे हैं और जिसमें 25 सदस्य निर्वाचित होंगे। वरीयता के क्रम में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे मतदान शनिवार को भी जारी रहेगा। जनपद से इस चुनाव में मुख्तार अहमद एडवोकेट चुनाव लड़ रहे हैं। बार एसोसिएशन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मतदान के समय अधिवक्ताओं को अपना पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। केवल वही मतदाता वोट डाल सकेंगे, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है। साथ ही मतपत्र भरते समय सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि वोट अमान्य न हो। देर शाम 5ः00 बजे तक 2899 मतदाताओं में से 1184 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!