सहारनपुर

शब-ए-बारात को लेकर नगर पंचायत बेहट चेयरमैन ने किया निरीक्षण

ईदगाह व कब्रिस्तानों में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

बेहट । शब-ए-बारात के मद्देनजर नगर पंचायत बेहट पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल रहमान उर्फ शालू भैया ने ईदगाह का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

गुरुवार को निरीक्षण के दौरान चेयरमैन अब्दुल रहमान उर्फ शालू भैया ने ईदगाह परिसर की साफ-सफाई, आने-जाने वाले रास्तों, प्रकाश व्यवस्था तथा पेयजल की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शब-ए-बरात से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। चेयरमैन शालू भैया ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ईदगाह के साथ-साथ नगर के सभी प्रमुख कब्रिस्तानों की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, कूड़ा-कचरा हटाने, नालियों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। इसके अलावा रात के समय आने वाले लोगों को सुविधा देने के लिए लाइटिंग व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक अवसरों पर स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा नगर पंचायत की प्राथमिकता है। सफाई कर्मचारियों की अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं और अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। कहीं भी लापरवाही मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन ने नगरवासियों से भी अपील की कि वे शब-ए-बरात के मौके पर साफ-सफाई बनाए रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें। साथ ही उन्होंने शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

निरीक्षण के समय फरीद कुरैशी, मुराद राव, शोएब राव, सफाई नगर राकेश बिरला, फिरोज खान, शेख़ नादिर आदि सहित नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी तथा सफाईकर्मी मौजूद रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!