सहारनपुर

खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग नॉर्थ जोन लीग में कांस्य पदक जीतने पर गुनगुन का हुआ भव्य स्वागत

शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। जम्मू यूनिवर्सिटी (जम्मू) में 22 से 25 जनवरी तक आयोजित हुई खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग जोनल लीग 2025-26 (नॉर्थ जोन) में सहारनपुर की होनहार खिलाड़ी गुनगुन ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्वाइंट फाइट इवेंट के -32 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। खिलाड़ियों के शानदार खेल के बलबूते उ.प्र. की टीम ने किकबॉक्सिंग लीग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।  डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित स्वागत समारोह में सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीण कुमार ने गुनगुन को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता गुनगुन की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में किकबॉक्सिंग की ये होनहार खिलाड़ी गुनगुन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगी। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार और सचिव मनोज प्रजापति ने गुनगुन की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये खिलाड़ी पिछले कई महीनों से किकबॉक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है और पूर्व में भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। उन्होंने बताया कि किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव अरविन्द शेरवालिया ने सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ी गुनगुन के प्रदर्शन की सराहना की। खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग नॉर्थ जोन लीग में कांस्य पदक जीतने पर गुनगुन को सहारनपुर के क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा, सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीन कुमार, कनिष्ठ सहायक शिवनंदन, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, विशाल, अजय कुमार, मनोज प्रजापति, रमा आर्य, आकाश सैनी, लखन कुमार आदि ने शुभकामनाएँ दी।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!