नारायणपुरी गिल कॉलोनी रेजिडेंट एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव संपन्न, सुवीर गुप्ता बने अध्यक्ष
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित, क्षेत्र की पहली डायरेक्टरी का हुआ विमोचन


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। नारायणपुरी गिल कॉलोनी रेजिडेंट एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से सुवीर गुप्ता को अध्यक्ष, संजय कालरा एवं गौरव गुप्ता को उपाध्यक्ष, राजेश कपूर एडवोकेट को सचिव, अजय वशिष्ट को सह-सचिव तथा नितिन बत्रा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ. एस.के. जैन एवं अजय जैन ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत में कोषाध्यक्ष नितिन बत्रा द्वारा गत वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, इसके पश्चात सचिव राजेश कपूर ने संस्था की वर्षभर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष सुवीर गुप्ता ने सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विख्यात कलाकार राजू सुखारिया द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। स्थानीय पार्षद गौरव कपिल ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर क्षेत्र की पहली डायरेक्टरी का संयुक्त रूप से विमोचन अध्यक्ष सुधीर गुप्ता एवं सचिव राजेश कपूर द्वारा किया गया। चुनाव के दौरान संस्था के नियमों में संशोधन हेतु संविधान कमेटी का गठन किया गया, जिसमें डॉ. एस.के. जैन एवं अजय जैन को सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में अंशुल कपूर, समीर गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुनील चैधरी, विकास निझावन, उमेश शर्मा, अमर ठाकुर, प्रवीण धानुका, सुधीर गर्ग, दिनेश कालका, वरुण चावला, गुलशन वधवा, विभु गुप्ता, मनोज सैनी, पंकज अग्रवाल, अजय गोयल, विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी क्षेत्रवासियों का पूर्ण सहयोग रहा।

















