सहारनपुर

मेडिग्राम हॉस्पिटल ने समर्पित स्वास्थ्य सेवा के 10 वर्ष पूरे किए

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिनाईं उपलब्धियां, रोबोटिक सर्जरी व अत्याधुनिक तकनीक की दिशा में आगे बढ़ने का ऐलान

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। मेडिग्राम – द सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने सहारनपुर एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निरंतर समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए अपने गौरवपूर्ण 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीते एक दशक की उपलब्धियों, वर्तमान सेवाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर कुणाल वर्मा, डॉक्टर रवि ठक्कर, डॉक्टर रवि जैन, डॉक्टर अजय सिंह तथा जनरल मैनेजर रेखा दुबे उपस्थित रहे। निदेशक एवं चिकित्सक डॉक्टर अजय सिंह ने बताया कि 10 वर्ष पूर्ण होने के साथ मेडिग्राम हॉस्पिटल तकनीक के क्षेत्र में और मजबूती से आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में आई सर्जरी और रोबोटिक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक सेवाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए देहरादून या चंडीगढ़ न जाना पड़े।

उन्होंने बताया कि सामाजिक दायित्व के तहत मेडिग्राम हॉस्पिटल प्रत्येक माह तीन से चार निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को समय पर जांच और परामर्श की सुविधा मिलती है।

अस्पताल ने अब तक 5 लाख से अधिक ओपीडी मरीजों का उपचार किया है। साथ ही 65 हजार से अधिक हृदय संबंधी प्रक्रियाएं, 1 लाख 20 हजार से अधिक रेडियोलॉजी जांच, 15 हजार सर्जरी और 35 हजार से अधिक डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं। ये आंकड़े अस्पताल की चिकित्सकीय क्षमता और मरीजों के भरोसे को दर्शाते हैं।

मेडिग्राम हॉस्पिटल NABH 5th Edition मानकों के अनुरूप कार्य कर रहा है और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के अंतर्गत अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है। इसके अतिरिक्त अस्पताल ईसीएचएम, नॉर्दर्न रेलवे, टीपीए एवं प्रमुख स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के साथ एम्पैनल्ड है, जिससे मरीजों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिल रही है।

भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सुपर स्पेशलिटी सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा, कैंसर चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा तथा डिजिटल हेल्थ इंटीग्रेशन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दीर्घकालिक लक्ष्य मेडिग्राम हॉस्पिटल को एक क्षेत्रीय क्लीनिकल एक्सीलेंस सेंटर के रूप में स्थापित करना है।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!