अफज़ाल खान के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर


शहरी चौपाल ब्यूरो
नानौता। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर में देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष पति एवं वरिष्ठ आसपा नेता अफज़ाल खान के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ आसपा नेता अफज़ाल खान द्वारा नगर पंचायत कार्यालय से किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई संजय चौक, कबाड़ी बाजार, जामा मस्जिद, पीठ चौक, भारी अड्डा होते हुए गंगोह रोड से गुजरकर पुनः नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा में बड़ी संख्या में युवा हाथों में तिरंगा लिए पैदल चलते नजर आए, वहीं कई लोग अपने-अपने वाहनों से यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों से नगर का वातावरण देशप्रेम से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में नगरवासी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। नगरवासियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक बताया। तिरंगा यात्रा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर में उत्साह, उल्लास और देशभक्ति का संदेश दिया।

















