सहारनपुर

आईआईए कार्यालय में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति कार्यक्रम, समाजसेवा के तहत फल व मिष्ठान वितरण

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) सहारनपुर चैप्टर के कार्यालय ट्रेड सेंटर, प्रताप मार्केट में सोमवार को 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा, जोन हेड एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना, राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालरा, पूर्व चैप्टर चेयरमैन अशोक गांधी सहित पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रीय गान गाया गया और तिरंगे को सलामी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने देशभक्ति गीत गाए और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया गया।

इस मौके पर चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान से हमें आज़ादी मिली है। उन्होंने सेना के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह सेना देश की सीमाओं की रक्षा करती है, उसी तरह एमएसएमई सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उद्यमियों को राष्ट्र की आर्थिक मजबूती में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। देश की प्रगति को देखते हुए आने वाला समय भारत के लिए स्वर्णिम सिद्ध होगा।

सामाजिक सरोकार के तहत आईआईए सहारनपुर चैप्टर द्वारा राजकीय सेवादल स्टेडियम में आयोजित रूट मार्च रैली में शामिल स्कूली छात्र-छात्राओं को मिष्ठान एवं फल वितरित किए गए। इसके अलावा कुष्ठ आश्रम, बेहट रोड और खलासी लाइन में भी फल वितरण कर सेवा एवं मानवता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मंडलीय अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, पूर्व चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना, परमजीत सिंह, संजय कपूर, अरविंद खन्ना, वीरभान भटेजा, विनय दहूजा, हरजीत सिंह, अनुज कुमार जैन, ललित धीमान, पंकज गुप्ता, जितेन्द्र कुमार केला, पंकज गोयल, सुनील अरोड़ा, गौरांग अरोड़ा, रामनाथ शर्मा, संजय गर्ग, संजय यादव, मुकुल सिंघल, राजेश गुप्ता, शुभम गुप्ता, वरुण चावला सहित लगभग 40 सदस्य उपस्थित रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!