मैक्स इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। मैक्स इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें उन्होंने अपने देश के प्रति प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
पुराना चिलकाना रोड स्थित मैक्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों ने प्रधानाचार्य सुरैया कौसर के नेतृत्व में राष्ट्रगान गाकर की। उसके बाद उन्होंने सभी बच्चों को प्रेरणादायक संबोधन दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुरैया कौसर ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए शिक्षकों द्वारा देशभक्ति गीत एवं प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत किए गए। पूरे कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्र प्रेम और उत्साह से भरपूर रहा। अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस दौरान विशेष रूप से राइटिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित कर किया गया। इस अवसर स्कूल स्टॉफ के साथ-साथ भारी संख्या में बच्चे भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

















