सहारनपुर

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए निगम ने खोली नयी विंडो

महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने किया शुभारंभ

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नगर निगम ने जन्म मृत्यु विभाग में आने वाले लोगों की सुविधाओं के लिए निगम परिसर में आज एक नयी विंडो तथा विश्राम कक्ष की शुरुआत की गयी। शुभारंभ महापौर डॉ.अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने रिबन काटक्र किया।

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए विभाग में भारी भीड़ को देखते हुए निगम परिसर में आवेदन जमा कराने के लिए नगर निगम द्वारा एक नयी विंडो स्थापित की गयी थी। आज निगम परिसर में ही एक और विंडो स्थापित की गयी। अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने बताया कि इस विंडो में दो काउण्टर शुरु किये गए है। एक काउण्टर पर वर्ष 2005 से वर्ष 2025 तक जन्म प्रमाण पत्र सम्बंधी कार्य सम्पादित किये जायेंगे जबकि दूसरे काउण्टर पर 31 दिसंबर 2025 से पूर्व तक के मृत्यु प्रमाणपत्रों से सम्बंधित कार्य किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि निगम में आने वाले आवेदनकर्ताओं व प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु आने वाले लोगों के लिए एक विश्राम कक्ष भी बनाया गया है। इसी विश्राम कक्ष के एक हिस्से में डाक डिस्पैच की व्यवस्था भी की जायेगी। महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज नयी विंडो का शुभारंभ व विश्राम कक्ष का रिबन काट कर लोकार्पण किया। महापौर व नगरायुक्त ने लोगों की सुविधाओं के लिए अनेक सुझाव भी दिए। इस अवसर पर उप सभापति मयंक गर्ग, अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, अधिशासी अभियंता वी बी सिंह, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, गैराज प्रभारी स्वप्निल जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक परमानंद व इद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

————————–

 

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!