

शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित की जा रही विभिन्न प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत गुरुवार, 8 जनवरी 2026 को क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा मंडल स्तरीय एथलेटिक्स एवं कुश्ती चयन/ट्रायल का आयोजन किया गया। यह चयन प्रक्रिया सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग श्री प्रवीन कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुई।
एथलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन अंशकालिक मानदेय एथलेटिक्स प्रशिक्षक मुजफ्फरनगर श्री सुशील कुमार द्वारा किया गया, जबकि कुश्ती खिलाड़ियों का चयन अंशकालिक मानदेय कुश्ती प्रशिक्षक सहारनपुर श्री आदेश द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री रोहित चिंकारा, श्री अभिषेक चौधरी, श्री पोपिन, श्री अमजद, श्री अंकित गुप्ता एवं सुश्री सुप्रिया रानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी
समन्वय जूनियर बालक कुश्ती
मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी: रितिक (जयनागल), साहिल, आदित्य कुमार, मो. अयान, विराज कुमार, गुरुप्रीत, ईसराइल, मो. नौमान, अभिषेक कुमार, शिवा, वरदान (सहारनपुर) तथा सागर कुमार (मुजफ्फरनगर)।
ये खिलाड़ी 16 से 18 जनवरी 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
समन्वय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स
चयनित खिलाड़ी: आरिफ अहमद, अरनव शर्मा, प्रिंस सैनी, प्रिंस तोमर, भानु प्रताप, अवनीश कुमार, निखिल, आकाश, वसीम, कुनाल, सन्नी, गौरव, अश्वनी, देवांश, फैज खान, प्रणव दीक्षित, अर्जुन, वैभव शर्मा (सहारनपुर) तथा मयंक, मो. हसन, हरिश, प्रत्यक्ष कुमार (मुजफ्फरनगर)।
ये खिलाड़ी 12 से 13 जनवरी 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
समन्वय सीनियर महिला एथलेटिक्स
चयनित खिलाड़ी: दिव्यांशी, मायरा, प्रियंका पाल, आरूशी, रिया, जसनप्रीत, साक्षी, वंशिका कश्यप, रितु, निक्की, एकता, रितिका, अंजली, रिया चौधरी (सहारनपुर) तथा शिया बालियान (मुजफ्फरनगर)।
चयनित महिला खिलाड़ी 15 से 16 जनवरी 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है।







