पंजाबी वैलफेयर संगठन ने समाज संग हर्षोल्लास से मनाया लोहड़ी पर्व


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। पंजाबी वैलफेयर संगठन द्वारा 6 जनवरी की संध्या एक भव्य आयोजन के साथ लोहड़ी पर्व समाज के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना रहा। आयोजन में सहारनपुर मेयर डॉ. अजय सिंह, थाना जनकपुरी प्रभारी विनोद मिश्रा तथा संगठन के संरक्षक राकेश खन्ना का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक मंत्रोच्चारण एवं लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने अग्नि में रेवड़ी, मूंगफली व गजक अर्पित कर सुख-समृद्धि और सामाजिक एकता की कामना की। धार्मिक वातावरण में हुए इस आयोजन ने सभी को भावविभोर कर दिया।
लोहड़ी पर्व पर पंजाबी लोकगीतों की गूंज के बीच भांगड़ा कर खुशियां मनाई गईं। मेयर डॉ. अजय सिंह ने भी उपस्थित सदस्यों के साथ भांगड़ा कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में पंजाबी लोकनायक दुल्ला भट्टी की वीरता और उदारता से जुड़े प्रसंगों को भी याद किया गया।
शिवम् ग्रीन डॉट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर डॉ. अजय सिंह एवं SHO विनोद मिश्रा ने संगठन के सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान पंजाबी समाज की एकता, तरक्की और सामाजिक योगदान पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
संगठन के अध्यक्ष नीरज अरोड़ा ने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और आपसी एकता का प्रतीक है। महामंत्री संजय खन्ना एवं विपिन बजाज ने संगठन के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। संरक्षक राकेश खन्ना एवं कोषाध्यक्ष धीरज सेठ ने भी संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में कानूनी सलाहकार दीपक बाटला, अनिल कालड़ा बाबा जी, रोहित घई, संजीव गख्खड़ सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा नितिन बजाज, अरविंद खन्ना, राजेश अरोड़ा, बब्बू परूथी, अमित सोनी, पवन नारंग, रमन गिरधर, सचिन डाबर, राजीव अरोड़ा, आशीष पहुजा, अमरीश लुथरा, यश अरोड़ा, विशाल कुमार, विकास तनेजा, अजय ठकराल, मनीष अरोड़ा, प्रदीप बटेजा, आयुष छाबड़ा, प्रिंस अरोड़ा, अमित ढींगरा, साहिल नागपाल, ललित आहूजा, विनय बाटला, राकेश गाबा, डॉ. नवीन चढ़ा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं और समाजहित में संगठन की आगामी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। आयोजन ने पंजाबी समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।







