सहारनपुर

पूर्व सभासद धीरज रोहिला के आवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री विनय रोहिला, माता के निधन पर जताया शोक

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नानौता।उत्तराखंड के दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री एवं आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला ने नगर के मैन बाजार स्थित पूर्व सभासद धीरज रोहिला के आवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री विनय रोहिला ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अनेक ऐसे कानून बनाए गए हैं, जिनसे प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता को लाभ मिल रहा है और राज्य तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने रोहिला समाज की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज के लोग आईएएस, राजनीति एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं, जो समाज के लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि भाजपा के नेतृत्व में ही समाज और देश का हित सुरक्षित है।

इस दौरान भाजपा नेता विवेक नामदेव, पत्रकार सतीश रोहिला, पूर्व सभासद कवरसैन जैन, मोहित रोहिला, अर्पित सैनी, सुनील उपाध्याय, अजय रोहिला, हितेंद्र रोहिला, राजकुमार कालड़ा, सूर्यान्श रोहिला, अंशुमन रोहिला, महिपाल रोहिला, नितिन रोहिला, रवि रोहिला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!