श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश गुरुपरब पर निकाला गया भव्य नगर कीर्तन


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। धंन-धंन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन सरप्रस्ती तथा पांच प्यारों की अगुवाई में साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश गुरुपरब के उपलक्ष में श्री गुरु सिंह सभा (रजि.) की ओर से शनिवार को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन पंजाबी गुरुद्वारा गौशाला रोड से प्रारंभ होकर मोरगंज, शहीद गंज, नेहरू मार्केट, घंटाघर, कुतुबशेर चौक होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरुद्वारा रोड पर संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
नगर कीर्तन में सबसे आगे जीप पर नगाड़ा नगर कीर्तन के आगमन का संदेश दे रहा था। इसके बाद घोड़ों पर सवार निहंग सिंह, फौजी बैंड, छोटे बच्चे, पांच निशान साहिब एवं पांच प्यारे चल रहे थे। उनके पीछे सजी पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश सुशोभित थे। विभिन्न प्रभात फेरियों के जत्थे, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरु तेग बहादुर स्कूल एवं गुरु नानक बॉयज इंटर कॉलेज के बच्चों ने शबद कीर्तन एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई। रणजीत अखाड़ा एवं बाहर से आई गतका पार्टियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन कर संगत को निहाल किया। पंजाबी गुरुद्वारा पहुंचने पर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सुजसबीर सिंह ने बताया कि मुख्य आयोजन 5 जनवरी 2026 को गुरुद्वारा साहिब परिसर एवं गुरमत समागम ग्राउंड में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें बाहर से आए रागी जत्थे एवं प्रचारक कथा-कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। गुरु का लंगर दोपहर 12:30 बजे से आरंभ होगा।
नगर कीर्तन के सफल आयोजन में प्रधान सुजसबीर सिंह, मीत प्रधान प्रमिंद्र सिंह कोहली, जनरल सेक्रेटरी अमनप्रीत सिंह, गुरुपरब संयोजक प्रभजोत सिंह, गुरविंद्र सिंह कालरा, जसवंत सिंह बत्रा, सतविंद्र सिंह माकन, दलजीत सिंह बवेजा सहित हरेंद्र सिंह चड्ढा, छवप्रीत सिंह, रणजीव सिंह हरजी, तेजिंदर सिंह डंग, इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा, कोषाध्यक्ष प्रितीपाल सिंह जुनेजा, करणदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह खालसा, एम.पी. सिंह चावला, बलबीर सिंह धीर, इंद्रजीत सिंह बत्रा, तेजपाल सिंह, जगमोहन सिंह, जसबीर सिंह बग्गा, हरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह बग्गा, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, प्रविंद्रपाल सिंह, बलबीर सिंह भाटिया, परमजीत सिंह चड्ढा, दीदार सिंह सेठी, रघुबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह गुरकिरपा, गुरमीत सिंह शंटी, उपकार सिंह सेठी, तरनजीत सिंह बग्गा सहित बड़ी संख्या में संगत का विशेष सहयोग रहा।







