सहारनपुर

जिला/मण्डल स्तरीय खेल चयन ट्रायल सम्पन्न, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित की जा रही विभिन्न प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत आज मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। गांधी पार्क के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा एवं बॉक्सिंग के सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार की देखरेख में खिलाड़ियों का चयन किया गया। समन्वय सब जूनियर बालिका हॉकी (मण्डल स्तर) चयनित खिलाडी परी, नबिया, उर्वशी गौतम, पूजा, कृतिका वर्मा, लक्ष्मी, साक्षी, शगुन, पावनी, निशा, मुन्नी, आरती, अलीशा, दिव्यांशी, आशु रतन, इशिका कश्यप का चयन किया गया जबकि आरक्षित खिलाड़ीरू सलोनी, साक्षी शर्मा को रखा गया है चयनित खिलाड़ी दिनांक 07 से 12 जनवरी तक कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ में प्रतिभाग करेंगी। समन्वय सब जूनियर बालिका एथलेटिक्स (मण्डल स्तर) चयनित खिलाड़ी सृष्टि, कृतिका, जुली सैनी, गौरी प्रजापति, नेहल जुनेजा, सरगम राठौर, अनुराधा, वाणी गौतम, चीनू, वंशिका, हिमांशी (सहारनपुर), राधिका, वंशिका चैधरी, कनक देवी (मुजफ्फरनगर) का चयन हुआ है जबकि आरक्षित खिलाड़ीरू मानवी, प्रतिभा (सहारनपुर) को रखा गया है चयनित खिलाड़ी 09 से 10 जनवरी तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर (अयोध्या) में प्रतिभाग करेंगी। समन्वय सब जूनियर बालक एथलेटिक्स (मण्डल स्तर) चयनित खिलाड़ी लविश, शिवम, सुफियान, अनन्त शर्मा, गगनदेव, वैभव कपिल, शाहिद, प्रिंस कुमार, गगन, अर्पण पाल, फरहान (सहारनपुर), अक्षित शर्मा, वंश, विशु, वंश कुमार। आरक्षित खिलाड़ीः प्रियांशु, अलीशान (सहारनपुर)। चयनित खिलाड़ी दिनांक 06 से 07 जनवरी तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर (अयोध्या) में प्रतिभाग करेंगे। एथलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन लाल धर्मेन्द्र प्रताप एवं यशपाल सिंह पुंडीर द्वारा किया गया, जबकि हॉकी खिलाड़ियों का चयन प्रदीप कुमार शर्मा, राहुल टॉक (हॉकी सचिव, सहारनपुर) एवं सुश्री मेनका टॉक (उप सचिव, जिला हॉकी संघ सहारनपुर) द्वारा किया गया। इस अवसर पर बृजेश कुमार, आदेश, पुनीत कुमार आर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!