कृभको में नए राज्य प्रबंधक की नियुक्ति, ऋषिपाल सिंह राठौर को मिली जिम्मेदारी


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करते हुए ऋषिपाल सिंह राठौर को उत्तर प्रदेश का नया राज्य प्रबंधक नियुक्त किया है। उन्होंने लखनऊ स्थित कृभको कार्यालय में राज्य प्रबंधक के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
ऋषिपाल सिंह राठौर मूल रूप से किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और ग्राम सांपला बेगमपुर, जिला सहारनपुर के निवासी हैं। उन्होंने स्नातकोत्तर कृषि की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वर्ष 1996 में कृभको संस्था में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने पंजाब और हरियाणा प्रदेश में विभिन्न पदों पर कार्य किया। इसके बाद पश्चिम बंगाल में राज्य विपणन प्रबंधक के रूप में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विपणन क्षेत्र में उन्हें लगभग 30 वर्षों का प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय अनुभव प्राप्त है। उनके इसी अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए कृभको प्रबंधन ने उन्हें उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है।
कृभको प्रबंधन ने आशा व्यक्त की है कि ऋषिपाल सिंह राठौर के नेतृत्व, अनुभव और दक्षता से संगठन के उद्देश्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा तथा उत्तर प्रदेश में कृभको की गतिविधियों को और अधिक गति






