हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रालोद सुप्रीमों जंयत चैधरी का जन्मदिन
केक काटकर की उनके दीर्घायु होने की कामना, अजय कौशिक ने साथियों समेत ली रालोद की सदस्यता


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चैधरी का 47वां का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया और उनके दीर्घायु होने के कामना की गई। इस अवसर पर संगठन की मजबूती का संकल्प लिया गया। आज कोर्ट रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल के महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष भूषण चैहान के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पार्टी सुप्रीमो जयंत चैधरी एवं अध्यक्ष पति के नईम अहमद का जन्मदिन मनाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम, अम्बेहटा चेयरमैन नईम अहमद, महानगर अध्यक्ष भूषण चैहान, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद सलीम कुरैशी, रजनीश चैहान, युवा जिला अध्यक्ष पुनीत चैहान, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिय दीप त्यागी ने पार्टी सुप्रीमो जयंत चैधरी एवं नईम अहमद की दीर्धायु होने की कामना करते पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की नीतियों और कार्यशैली के बल पर ही आज किस को आर्थिक और मानसिक उन्नति मिली है। उन्होंने कहा कि चैधरी चरण सिंह देश के महान व्यक्तित्व है जिन्होंने पूरे राष्ट्र को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि केवल नारेबाजी करने से किसी समस्या का सार्थक परिणाम नहीं हो सकता हमें अपने उद्देश्य को पाने के लिए मिशन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि जब-जब धर्म और राजनीतिक आपस में टकराएंगे तो निश्चित रूप से विनाश होगा। हमें चैधरी चरण सिंह के आदर्श सिद्धांतों को अपनाना होगा। पार्टी सुप्रीमो जयंत चैधरी के हाथों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान अजय कौशिक ने अपने सार्थियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनका सभी पदाधिकारियो ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस अवसर पर महावीर सिंह सैनी, प्रीतम सिंह सैनी, अशरफ आलम, राकेश कुमार, राजेश चैहान, गौरव शर्मा, फरमान राव, रूपचंद गौतम, सूरज, पदम सिंह, पंकज चैधरी, हर्षित राणा, अक्षित धीमान, हिमांशु गुर्जर, मोहित शर्मा,अशोक प्रधान, राजेंद्र कुमार अमरीश कुमार, शाहवेज सलीम अहमद नदीम नजर समेत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता चैधरी अर्जुन सिंह एवं संचालन अरविंद मलिक ने किया। उधर दिल्ली रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल जनपद सहारनपुर के कार्यालय पर जयंत चैधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जिलाध्यक्ष शाहजमा खान, प्रदेश महासचिव चैधरी धीर सिंह, क्षेत्रीय महासचिव रमेश चैहान, महावीर सैनी, एडवोकेट क्षेत्रीय सचिव मनोज वर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जसमेर सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरपाल वाल्मीकि, ठाकुर मूलचंद सिंह, जिला महासचिव पंडित दिनेश शर्मा, शहजाद मलिक, पंकज चैधरी, विशाल काम्बोज, संजय काम्बोज, श्रवण काम्बोज, चैधरी पदम सिंह, शिवकुमार, डॉ अनिल सैनी, प्रमोद सिंह, हाजी शमीम अहमद, फैसल त्यागी, जर्जिस चैधरी, चैधरी तनवीर, मोहम्मद जनाब एडवोकेट, मोहम्मद नौशाद, नीरज चैधरी, अनुराग चैधरी, रजनीश गुर्जर, रोहन चैधरी, अभिषेक चैधरी आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद के नेतृत्व में मल्हीपुर रोड स्थित अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी के जन्म दिन पर सभी साथियों ने केक काटकर जन्म दिन मनाया। इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष इमरान सिद्दीकी, जिला महासचिव आमिर सिद्दीकी, जिला सचिव मो समी,मो जमशेद, सितारा बेगम, राशिद,मो उस्मान, शमशेर, नवाजिश, शाहरूख कुरैशी, अनीस, सदाकत, शोएब आदि कार्यकर्ता शामिल रहे
।







