वीर बाल दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जरूरतमंदों को बांटे कंबल


शहरी चौपाल ब्यूरो
छुटमलपुर। वीर बाल दिवस के अवसर पर चार साहिबजादों के बलिदान दिवस की स्मृति में मानव अधिकार महिला सुरक्षा संगठन एवं गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब जी कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चारों साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत संगठन की ओर से ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही संगठन में नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए और पंच प्यारे बने बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों, भाजपा नेताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब जी पहुंचकर मत्था टेका और चार साहिबजादों की स्मृति में नमन किया। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से पंच प्यारे बने बच्चों, भाजपा नेताओं एवं संगठन पदाधिकारियों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता अंकित वर्मा, सोम कुमार कन्हैया, उषा राठौर, सविता वर्मा, प्रिया चौहान, चित्रा गर्ग, अतुल जैन, मेघराज सिंह, अरविंद उपाध्याय, अजय राणा, बबली वालिया, नीतू राणा, मोनिका शर्मा, मीनू गोयल, विवेक, राजकुमार बत्रा, गुलशन गांधी, नरेश खुराना, गुलशन कोचर, सुरेंद्र पाहवा, सोनू सोनी, हरीश सेठ, संजय पाहुजा, वरुण पाहवा, सुशील सैनी, राजकुमार डाबर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में चार साहिबजादों के अदम्य साहस, बलिदान और धर्म रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।





