सहारनपुर

क्रिसमस पर महिलाओं को वितरित किए शाल, चर्च में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

छुटमलपुर। बेथेसड़ा चर्च, फतेहपुर भादो में क्रिसमस का पावन पर्व श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें प्रभु यीशु मसीह के संदेशों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाज सेवा के उद्देश्य से निराश्रित एवं जरूरतमंद महिलाओं को शाल वितरित किए गए, जिससे उन्हें सर्दी से राहत मिल सके। यह आयोजन बेथेसड़ा चर्च जीवन निर्माण सेवा ट्रस्ट, फतेहपुर के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता अरोड़ा रहीं। उनके साथ सभासद ममता शर्मा, सरेशो देवी, मनोज माहेश्वरी, मेघराज जरावरे, फादर राजकुमार, विरमपाल, पूनम प्रिएस्टेस, प्रीतम सिंह, लोकेश कुमार, प्रदीप कुमार, गुरमीत, स्टीफन, रूबेन, छाया, गीता, सरिता, पुष्पा, रचना, आरती, नमिता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रिया, अन्वी, अनंत, मयंक, नेहा, विनती, मुस्कान, आराधना और खुशी ने गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से क्रिसमस के संदेश को जीवंत किया। आयोजन के अंत में समाज में प्रेम, भाईचारे और सेवा भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!