सहारनपुर

हकीकत नगर में कांग्रेस का सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को हकीकत नगर स्थित झंडा चौक पर कांग्रेस का सदस्यता अभियान कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में हकीकत नगर के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा यह तीसरा सदस्यता अभियान कैंप आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कैंप पूरे महानगर में अलग-अलग स्थानों पर लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से जोड़ा जा सके।

कैंप में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र तनेजा, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपाध्यक्षगण हरिओम मिश्रा और नीरज कपिल, महासचिवगण मयंक शर्मा और असद खान, सचिवगण अमित राठौर, शर्मिष्ठा देवी, विपिनकांत शर्मा, राजन बिरला, मुकेश वर्मा, मनोज शर्मा, सचिन तनेजा, दर्पण त्यागी, संयोग सैनी और अनूप ठकराल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं को उठाने के लिए सदस्यता अभियान को गति दी जा रही है। कैंप के दौरान स्थानीय लोगों ने कांग्रेस की नीतियों में भरोसा जताते हुए पार्टी से जुड़ने का संकल्प लिया।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!