सहारनपुर

सपा कार्यकर्ताओ ं ने पूर्व प्रधामंत्री चरण सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चैधरी चरण सिंह जी की जयंती को किसान दिवस रूप में मनाया समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्श और सिद्धांतों का अनुसरण किया और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। अम्बाला रोड स्थित पार्ट जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के चित्र पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद, सपा के प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि चै. चरणसिंह किसान के सच्चे हितेषी थे, जिन्होंने सदैव किसान और देश व मजदूर वर्ग के अधिकारों को दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है। किसानों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। बढ़ती मंहगाई के कारण फसल उत्पादन की लागत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। भाजपा किसानों को उनकी फसल की एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं देना चाहती है। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने जबर्दस्त आंदोलन किया। इसमें सैकड़ों किसानों की जानें चली गई, लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की एक बात नहीं सुनी। विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव व सपा के वरिष्ठ नेता फरहाद आलम गाड़ा ने कहा कि चैधरी साहब कृषि और उद्योग को एक दूसरे का पूरक मानते थे। उनके विचार से औद्योगिक प्रगति की संभावना कृषि की संपन्नता के द्वारा ही हो सकती है। वरिष्ठ सपा नेता चैधरी अब्दुल गफूर एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी चैधरी चरण सिंह के रास्ते पर हमेशा से चलती आई है। चैधरी साहब की कृषि नीति से देश की आर्थिक तरक्की होगी और किसानों की खुशहाली बढ़ेगी। इस अवसर पर महेंद्र, राकेश, महजबी खान, नाजिया, गुलशन, शाहिद मंसूरी, आर्यन मलिक, हसीन कुरैशी, चैधरी जुमला सिंह, नदीम कुरैशी, गुलशन आजरा, मनीषा बानो, मुर्शीद, रिहाना, महक, वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।

 

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!