सहारनपुर

चैधरी चरण सिंह जयंती पर प्रतिभावान खिलाड़ी बेटियों का होगा सम्मान

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. नीरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान बेटियों में खेलों के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चैधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जयंती के अवसर पर एक पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। चै. नीरपाल सिंह ने बताया कि यह पदयात्रा 23 दिसंबर को प्रातः 11 बजे हसनपुर चुंगी से प्रारंभ होकर चैधरी चरण सिंह चैक पर संपन्न होगी। पदयात्रा में किसान, मजदूर, नौजवानों के साथ-साथ देश का गौरव हमारी बेटियां भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। उन्होंने चैधरी चरण सिंह के अनुयायियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में 23 दिसंबर को प्रातः 11 बजे हसनपुर चुंगी पहुंचकर पदयात्रा को सफल बनाएं।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!