सहारनपुर

अमेरिका में लहराया सहारनपुर पुलिस का परचम

महिला कांस्टेबल रिया वर्मा ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में जीते 5 पदक

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नारी शक्ति के विश्वस्तरीय पराक्रम का शानदार उदाहरण पेश करते हुए सहारनपुर पुलिस की महिला कांस्टेबल रिया वर्मा ने अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर में तैनात महिला कांस्टेबल रिया वर्मा ने 27 जून से 6 जुलाई 2025 तक बर्मिंघम, अलबामा (संयुक्त राज्य अमेरिका) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने 02 स्वर्ण पदक, 02 रजत पदक एवं 01 कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश पुलिस और सहारनपुर पुलिस को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया।

उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पुलिस बल की प्रतिष्ठा, सम्मान और मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। रिया वर्मा की सफलता उनके समर्पण, कठोर परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जो पुलिस विभाग के अन्य कार्मिकों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने महिला कांस्टेबल रिया वर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर उत्साह, अथक परिश्रम और कुशलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग एवं जनपद सहारनपुर की गौरवमयी परंपरा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए शुभकामनाएं एवं प्रोत्साहन दिया।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!