सहारनपुर

हिटलर शाही की तरह सत्ता पर काबिज होकर भाजपा कर रही देश में लोकतंत्र को समाप्त: संदीप राणा

लोकतंत्र में हिटलर शाही के लिए कोई स्थान नहीं, राष्ट्रहित वे जनहित के मार्ग से भटकी भाजपा: मनीष त्यागी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने की जो योजना बनाई थी, उसको विफल करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कल रात से ही जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी व प्रदर्शन से पूर्व मनीष त्यागी के निवास पर पहुंचे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, एआईसीसी सदस्य चैधरी मुजफ्फर अली तोमर, जिला उपाध्यक्षगण वरुण शर्मा, नितिन शर्मा व सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा और उनके साथ पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चैधरीआदि को घरों में ही नजरबंद करके प्रदर्शन में शामिल होने से रोका । बावजूद इसके कुछ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी के नेतृत्व में दिल्ली रोड स्थित कमिश्नर कार्यालय के पास एकत्रित हुए और बाद में दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय के निकट पहुंचने में कामयाब हुए । जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की तरफ बढ़ते देख कांग्रेसजनों को पुलिस ने भाजपा कार्यालय से लगभग 50 मीटर दूरी पर ही रोक लिया और उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। कांग्रेसजनों अपने इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने का विरोध करते हुए जोरदार नारेबाजी की। अपने संदेशों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि आज हम लोगों को और हमारे वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट करके लोकतंत्र की जो हत्या करने का प्रयास किया हम उसकी भर्त्सना करते हैं। संदीप राणा ने कहा कि सोनिया गांधी जी और राहुल जी पर भाजपा ने पूर्वागृह से ग्रसित होकर ईडी और सीबीआई की मिलीभगत से झूठे मुकदमे करने की जो साजिश रची थी उसे माननीय न्यायालय ने विफल कर दिया है। संदीप सिंह ने कहा कि आज साबित हो गया कि भाजपा ने देश की जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने के लिए जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया वह देश के लोकतंत्र को कमजोर और विपक्ष के विरुद्ध सरकारी षड्यंत्र का जीवंत उदाहरण व घिनौना अक्षम्य अपराध है। जोरदार नारेबाजी करते हुए पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल व प्रदेश सचिव सतपाल बर्मन, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, पिछड़ा विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सैनी, महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, इकराम खान व नीरज कपिल, श्याम बिहारी शर्मा, मयंक शर्मा, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, शर्मिष्ठा सिंह, शहनाज बेगम, अमित राठौर, राजन बिरला, संजय यादव, रवि जाटव, प्रभजीत सिंह, आरिफ मंसूरी, विक्की कुमार, अभिषेक सैनी, दीपक सैनी, आशीष सैनी, मनीष सैनी, देवेश सैनी, राजेंद्र सिंह, जैलसिंह लांबा, रामकुमार, महेश पाल सैनी आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!