सहारनपुर

पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में एक वांछित पशु चोर को किया गिरफ्तार, दो अन्य फरार

आरोपी के कब्जे से तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, छोटा हाथी व 13 हजार रूपए की नगदी बरामद

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। कोतवाली बेहट पुलिस ने मुठभेड़ में पशु चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर शातिर पशु चोर को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो अन्य साथी फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, 2 जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर, चोरी का एक छोटा हाथी व 13 हजार रूपए की नगदी बरामद कर ली। मिली जानकारी के अनुसार बेहट कोतवाली पुलिस ने रात्रि में जनता रोड से मंढौरा चिम्माबांस जाने वाली रोड पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान सहारनपुर की तरफ से एक छोटा हाथी गाड़ी में तीन व्यक्ति सवार होकर आते दिखाई दिए। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने टार्च की रोशनी दिखाकर रूकने का इशारा किया तो पुलिस को देखकर संदिग्ध बदमाश हड़बड़ी में चिम्माबास की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर बदमाश गाड़ी छोड़कर खेतों के रास्ते भागने लगे। पुलिस को नजदीक आता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो अन्य साथी फरार होने में सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार काम्बिंग करती रही। घायल बदमाश की पहचान सद्दाम पुत्र रिजवान निवासी मुजाहिदपुर थाना फतेहपुर के रूप में हुई। घायल बदमाश को उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार दबोचा गया बदमाश शातिर किस्म बदमाश है जिसके खिलाफ पशु चोरी, गौकशी व गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराधों में लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!