सहारनपुर

69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता कुराश में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, दूसरे दिन दिखा रोमांच

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में 16 दिसंबर से 20 दिसंबर 2025 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता (कुराश) के दूसरे दिन बुधवार को प्रतियोगिता पूरे उत्साह और जोश के साथ आगे बढ़ी। संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्रांशु कुमार सुमन, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक एवं हर्ष देव स्वामी की उपस्थिति में विभिन्न राज्यों से आई टीमों ने मुकाबलों की शुरुआत की।

दूसरे दिन अंडर-14 बालिका एवं बालक वर्ग में कई वजन श्रेणियों में मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में 24 किग्रा वर्ग में तमिलनाडु की मधुश्री आर डी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आंध्र प्रदेश की कोनेपल्ली कैथराना दूसरे स्थान पर रहीं। महाराष्ट्र की अन्वी बालाजी गायकवाड़ और हिमाचल प्रदेश की अर्चना कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। 28 किग्रा वर्ग में दिल्ली की राशि ने स्वर्ण पदक जीता और त्रिपुरा की दीपानिता धार उपविजेता रहीं। 32 किग्रा वर्ग में महाराष्ट्र की वैदेही हेमंत बाबर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दिल्ली की भाग्य बंगारी दूसरे स्थान पर रहीं। 36 किग्रा वर्ग में गुजरात की पैठणी काव्य हसमुख भाई ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 40 किग्रा वर्ग में उत्तर प्रदेश की भूमि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मेजबान राज्य का नाम रोशन किया, जबकि 44 किग्रा वर्ग में पंजाब की सांची शर्मा विजेता रहीं। 48 किग्रा वर्ग में महाराष्ट्र की तान्या बजरंग पाटिल और उत्तर प्रदेश की आयुषी सागर ने अपने-अपने मुकाबलों में प्रथम स्थान हासिल किया।

बालक वर्ग में भी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। 25 किग्रा वर्ग में हिमाचल प्रदेश के पुलकित ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता। 30 किग्रा वर्ग में पंजाब के शिवम शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। 35 किग्रा वर्ग में मध्य प्रदेश के अरमान खान विजेता बने। 40 किग्रा वर्ग में दिल्ली के मानव ने बाजी मारी। 45 किग्रा वर्ग में उत्तर प्रदेश के किसान ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि 50 किग्रा वर्ग में उत्तर प्रदेश के देवराज चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। 55 किग्रा वर्ग में दिल्ली के अथर्व गोयल और महाराष्ट्र के अथर्व सचिन मोरे ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की शानदार प्रतिभा और खेल कौशल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में प्रतियोगिता और अधिक रोमांचक होगी तथा विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!