सहारनपुर

सोफिया स्कूल में क्रिसमस की रही धूम

स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। पूरे विश्व में जगह-जगह पर क्रिसमस की धूम मची हुई है। गौरतलब है कि हर वर्ष ईसाई समुदाय के लोग 25 दिसम्बर को क्रिसमस पर्व मनाते हैं। इसी कड़ी में सहारनपुर के कॉन्वेंट स्कूल सोफिया स्कूल में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोफिया स्कूल की सिस्टर और अध्यापिकाएं क्रिसमस के रंग में रंगी हुई थी। सेंट मेरिज अकैडमी की सिस्टर प्रिंसिपल शीला सोलंकी भी अपने स्कूल अध्यापिकाओं और अध्यापकों के साथ सोफिया स्कूल पहुंची और क्रिसमस के संगीत सुनाकर कार्यक्रम का आनंद लिया। क्रिसमस पर्व की तैयारियां हम लोग 15 दिन पहले से ही कर रहे हैं और हर ग्रुप में क्रिसमस के गीत गाकर लोगों को क्रिसमस की बधाइयां भी दे रहे हैं। इस मौके पर सोफिया गल्र्स स्कूल की प्रधानाचार्य ने भी अपने स्कूल में क्रिसमस की झांकियां बना रखी थी। सेंट मेरिज एकेडमी की प्रिंसिपल शीला सोलंकी सोलंकी ने बताया कि हमारे स्कूल में भी जल्दी ही क्रिसमस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और क्रिसमस के गीत भी प्रस्तुत किए जाएंगे जिसकी तैयारियां स्कूल के समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं और कर्मचारी जुटे हुए हैं। इस मौके पर चर्च के फादर संत टियागो, सोफिया हिंदी मीडियम की प्रधानाचार्य सिस्टर जीवन लता, सिस्टर उषा, माइकल सोलोमन, शालिनी, ईवा जोसेफ, लुईजा, क्रिस्टल, मास्टर अजय आदि मौजूद रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!