देवबंद पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार


शहरी चौपाल ब्यूरो
देवबंद (सहारनपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 13 दिसंबर 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना देवबंद पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ग्राम कुलसठ थाना देवबंद जनपद सहारनपुर को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में अशांति फैलाने या आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल रवि तोमर तथा हेड कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे।







