सहारनपुर

रेल यात्रियों की सुविधा को स्टेशन परिसर में डोमेट्री एवं डीलक्स रूम का शुभारंभ

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। रेल यात्रियों की सुविधा के लिये आज रेलवे स्टेशन पर डोमेट्री एवं डीलक्स रूम का शुभारंभ किया गया जिसमें यात्रियों को सभी रहने व शुद्ध खाने की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। आज रेलवे परिसर स्टेशन कार्यक्रम में सहायक मंडल अभियंता मनीष धवन, स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी, सीटीआई सहारनपुर अजय बिरला, नितिन बत्रा, श्रीराम प्रीत (सहायक मंडल सचिव, यूआरएमयू), पंकज कुमार (सीनियर सेक्शन इंजीनियर), सहायक मंडल सचिव यूआरएमयू, राजकुमार खुराना, तुषार ठाकुर, अमित सोनू ठाकुर, लेखराज राणा सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। नये डोमेट्री एवं डीलक्स रूम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। कमरों में एसी, साफ-सुथरा वातावरण, फ्रिज तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जो यात्रियों को 24 घंटे सेवा प्रदान करेंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में निकुंज बिरला, उपेंद्र गुप्ता, ताराचंद, ब्रजमोहन सूद, गौरव चैहान, अजय ढिलोड सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!