सहारनपुर

23 दिसम्बर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सरकार सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

जयंती पर निकाली जाएगी पद यात्रा, प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित: चै. नीरपाल

Oplus_131072

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार से आगामी 23 दिसम्बर को मनाई जाने वाली चैधरी चरण सिंह की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश किए जानेू की मांग की गई। हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. नीरपाल सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह जैसे महान आदर्श पुरुष की विचार धारा जन-जन तक पहुंचे। इसके लिए राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता 23 दिसम्बर को चैधरी साहब की जयंती पर हसनपुर चुंगी से लेकर दिल्ली रोड,कोर्ट रोड, घंटाघर होते हुए चैधरी चरण सिंह चैक (अस्पताल चैक) तक पद यात्रा निकालेंगे। इस दौरान किसानों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही खेलो में प्रतिभा दिखाने वाली बेटियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, चै. जगपाल नवादा, लल्लन सिंह, रामपाल सिंह, उसंदर सिंह, कमल सोनकर, राहुल, शहजाद आदि उपस्थित

  1. रहे।
WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!