ईसाई समुदाय के लोगों ने मनाया माता मरियम का निष्कलंक दिवस
सेक्रेड हार्ट चर्च के पुरोहित फादर जाॅन चिमन को भी जन्मदिन पर दी बधाई


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। महानगर के प्रमुख चर्च सेक्रेड हार्ट चर्च में निष्कलंक माता मरियम का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में ईसाम समाज से जुड़े लोगों ने माता मरियम की प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना की। इस दौरान चर्च के पुरोहित फादर जाॅन चिमन का जन्मदिन भी मनाया गया। देर रात चले कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड विकास नगर से आए फादर कार्सटन ने कहा कि माता मरियम निष्कलंक मां थी जिनका पर्व आज ईसाई समाज के लोग मना रहे हैं। कार्यक्रम में ईसाई समुदाय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने काफी सराहा। इस मौके पर मधु व कैथरीन ने गीत प्रस्तुत किया जिस पर छोटे बच्चों ने नृत्य किया। सेंट मैरिज अकादमी की प्रिंसिपल शीला सोलंकी और सिस्टर उषा एवं अन्य सिस्टम ने फादर को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। फादर जॉन आंटो जोसेफ ने माता मरियम को नमन किया और फादर को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर माइकल सोलोमन, मास्टर अजय, एवलिन मेसी, ऑनेस्ट मेसी, मास्टर अजय, सरोज मसीह, प्रमिला, बंटू, शालिनी, ईवा जोसेफ आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन फादर संत टियागो ने किया।







