सहारनपुर

सोनिया गांधी का जन्मदिन कांग्रेसजनों ने मनाया, 14 दिसंबर की रामलीला मैदान रैली में सहारनपुर से भारी भागीदारी की तैयारी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर । कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा एवं महानगर अध्यक्ष ल त्यागी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी सपना सोम और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्वेता सैनी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्वेता सैनी ने अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की और नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियों पर जोर दिया।

जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र को कमजोर करने और वोट चोरी की घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस की महारैली लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराएंगे।

प्रभारी सपना सोम और पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने सोनिया गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक जीवन देश के सबसे कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित रहा है। यूपीए सरकार के दौरान सोनिया गांधी के प्रयासों से सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार और रोजगार के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण कानून बने, जिनसे देश के नागरिकों को सशक्तिकरण मिला।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं और महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोनिया गांधी का त्याग और देश की अखंडता के लिए उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली, जावेद साबरी, पूर्व प्रदेश सचिव सत्यम भूरियान सैनी, प्रवीण चौधरी, अशोक सैनी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, वरुण शर्मा, इमरान कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। महिला कांग्रेस की बड़ी संख्या में पदाधिकारिणियों और कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!