सहारनपुर

सहारनपुर में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: “भाजपा SIR के बहाने PDA समर्थकों के वोट काटने की साजिश रच रही है”

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार SIR के नाम पर PDA समर्थकों के वोट काटने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं, लेकिन सपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता इस षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगी।

अखिलेश यादव सपा के प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने सहारनपुर पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के नाम पर SIR लागू करने का दावा करने वाली भाजपा बताये कि इतने वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद उन्हें ये घुसपैठिये दिखे क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि असल उद्देश्य केवल वोटों में सेंध लगाना है।

इंडिगो फ्लाइट रद्द होने और कंपनियों की जवाबदेही पर सवाल किए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि “जिन कंपनियों से भाजपा चंदा लेती है, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। सरकार पूंजीपतियों के दबाव में काम कर रही है।”

बिहार चुनाव के नतीजों पर उन्होंने ज्यादा टिप्पणी करने से इंकार कर दिया, लेकिन इशारों में कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।

इससे पहले अखिलेश यादव ने वर–वधु को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी, सांसद इकरा हसन, विधायक नाहिद हसन, पूर्व मंत्री बिसम्बर प्रसाद निषाद, विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक मनोज चौधरी आदि अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!