सहारनपुर

सहारनपुर–देहरादून हाईवे पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग, 105 चालान, ₹2.20 लाख जुर्माना

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सहारनपुर–देहरादून हाईवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में गुरुवार को प्रभारी यातायात ने राष्ट्रीय राजमार्ग–344 पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान संचालित किया।

अभियान के दौरान 105 वाहनों का चालान करते हुए कुल ₹2 लाख 20 हजार का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस के अनुसार, केवल नवंबर माह में ही ओवरस्पीड के 604 चालान किए गए थे। वहीं वर्ष 2025 में अब तक 2175 वाहनों के चालान कर 45 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है।

यातायात सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने भारी वाहनों, डंपर और ट्रकों पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगवाई, ताकि रात में दृश्यता बेहतर हो सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें। संदेश देते हुए कहा—“दुर्घटना से देर भली, आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है।” यातायात नियमों का पालन जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!